फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के सफेदपोश करीबियों की संपत्ति भी निशाने पर

Sun, 19 Jul 2020 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
विज्ञापन
अतीक अहमद गिरोह की संपत्तियों की जांच कर रही टीम को पता चला है कि शहर के तमाम सफेदपोशों ने अतीक के रुपये से संपत्ति खरीदी और बेची। उन्होंने भी खूब पैसा कमाया। अब ऐसे सफेदपोशों पर पुलिस की नजर है। जमीन की खरीद-फरोख्त में तमाम नाम सामने आए हैं। उनकी कॉल डिटेल्स और बैंक अकाउंट की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अतीक अहमद भले ही जेल में हो लेकिन उसके कारोबार में कभी कमी नहीं आई थी। उसके गुर्गे तो जमीन की खरीद-फरोख्त में जुटे हुए थे, तमाम सफेदपोश भी गिरोह के लिए चुपके से काम कर रहे थे। सफेदपोशों का नाम पुलिस की लिस्ट में नहीं था इसलिए अतीक ने उनके नाम से करोड़ों का वाला न्यारा किया है। सफेदपोशों ने भी अतीक के नाम पर खूब कमाई की।

तमाम विवादित और महंगी जमीने खरीदी और बेची गई। यही सफेदपोश अतीक अहमद और उसके परिवार को फरारी के दौरान पैसा तथा अन्य सुविधाएं पहुंचाते रहे। पुलिस अब इन की पूरी सूची तैयार कर रही है। तमाम नाम पता चले हैं। उनके अकाउंट और कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है। सफेदपोशों ऊपर हाथ डालने से पहले पुलिस सबूतों से पूरी तरह से मुतमइन होना चाहती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनका नाम जल्द सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें