फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधिवक्ता संघ चुनाव से पहले दक्षता भाषण में गूंजे सुधार के वादे

Thu, 11 Jun 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
तहसील फूलपुर में अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर आयोजित दक्षता भाषण में उपस्थित प्रत्याशी एवं अधिवक्
विज्ञापन
तहसील फूलपुर अधिवक्ता संघ के 2026-27 चुनाव को लेकर 9 जून को दक्षता भाषण कार्यक्रम हुआ। इसमें चुनावी माहौल गरमा गया।
विज्ञापन




12 जून को मतदान से पहले प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं और वादे बताए। एल्डर कमेटी अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सहायक चुनाव अधिकारी सृष्टि नाथ तिवारी ने संचालन किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों राजेंद्र प्रसाद यादव, रामराज तिवारी, विजय बहादुर यादव ने व्यवस्था सुधार का भरोसा दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार, अधिकारियों की अनुपस्थिति, लेखपालों की लापरवाही और न्यायिक देरी को मुख्य मुद्दा बताया। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी लालता प्रसाद सेन और श्याम जी दुबे ने अधिवक्ता हितों पर जोर दिया।
विज्ञापन

महामंत्री पद के उम्मीदवारों ने पेयजल, बैठने की सुविधा और बुनियादी ढांचे में सुधार का संकल्प लिया। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने संघ के कोष में पारदर्शिता का आश्वासन दिया। चुनाव अधिकारियों ने सभी से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव, सहायक चुनाव अधिकारी त्रिभुवन नाथ, पूर्व अध्यक्ष धर्मराज यादव, शिव पूजन तिवारी और अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें