फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विविः जांच कमेटी के सामने रखे प्रो. हांगलू के खिलाफ साक्ष्य

Sat, 14 Mar 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
हॉस्टल विवाद को लेकर कैमरे पर आए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी - फोटो : SELF
विज्ञापन
इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. आरएल हांगलू पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह इविवि के गेस्ट हाउस पहुंची। तीसरी बार इविवि आई कमेटी से 30 से अधिक शिकायतकर्ताओं ने मुलाकात की और साक्ष्य प्रस्तुत किए। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी के पास इससे पहले 50 से अधिक शिकायतें पहुंच चुकी हैं। टीम से मुलाकात करने वालों में इविवि के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र शामिल रहे। 
विज्ञापन


मंत्रालय की टीम में शामिल इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव, इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात के कुलपति प्रो. आरएस दुबे शुक्रवार सुबह विवि के गेस्ट हाउस पहुंचे और शिकायतें सुनीं। मुलाकात करने वालों में इविवि अध्यापक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व डीन साइंस प्रो. एके श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

इसके अलावा सीएमपी और एसएस खन्ना पीजी कॉलेज के उर्दू विभाग में हुई नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप लगाने वाली डॉ. निशात फात्मा भी सदस्यों से मिलने पहुंचीं। उनका कहला था कि दोनों कॉलेजों में उर्दू असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन में गड़बड़ी हुई है। कमेटी शनिवार को भी शिकायतकर्ताओं से मुलाकात करेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जांच टीम छह फरवरी को इविवि आई थी। टीम की ओर से कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी को एक शिकायत प्रकोष्ठ खुलवाने के लिए कहा गया था। प्रकोष्ठ के पास 50 से अधिक शिकायतें पहुंचीं थीं। जांच कमेटी 24 फरवरी को दोबारा आई थी और विवि के शिक्षकों, अधिकारियों से मिलकर चली गई थी। अब जांच कमेटी तीसरी बार इविवि पहुंची है और शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें