फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रो. विजय अग्रवाल, इविवि से ली है डीफिल की उपाधि

Sun, 09 Oct 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रो. अग्रवाल अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष थे। उन्हें मानव संसाधन मंत्रालय के राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षक संस्थान भोपाल के निदेशक पद पर भी कार्य करने का अनुभव है। उनके 200 से अधिक शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। 
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रो. विजय अग्रवाल, कुलपति आरकेडीएफ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पुराछात्र और मीरा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य प्रो. विजय अग्रवाल को आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, भोपाल का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. अग्रवाल का जन्म प्रयागराज में हुआ और इनकी शिक्षा दीक्षा भी यहीं से पूरी हुई।

विज्ञापन



उन्होंने इविंग क्रिश्चियन कॉलेज से बीएससी और इविवि से रसायन शास्त्र में एमएससी एवं डीफिल की उपाधि प्राप्त की। प्रो. अग्रवाल अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष थे। उन्हें मानव संसाधन मंत्रालय के राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षक संस्थान भोपाल के निदेशक पद पर भी कार्य करने का अनुभव है। उनके 200 से अधिक शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। 


उनके निर्देशन में 48 छात्रों ने शोध उपाधि प्राप्त की है। प्रो. अग्रवाल एनबीए, एआईसीटीई की मध्यक्षेत्र समिति के सदस्य के साथ अनेक महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य रह चुके हैं। वह साहित्य भंडार से प्रकाशित साहित्य विकल्प पत्रिका के संपादक हैं। उन्हें 1990  में यूनेस्को फेलोशिप प्राप्त हो चुकी है। वह राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में 400 से अधिक व्याख्यान दे चुके हैं।
विज्ञापन



प्रो. अग्रवाल के दो काव्य संग्रह प्रकाशित हैं। साथ ही बाल साहित्य पर उन्हें मध्य प्रदेश साहित्य परिषद का पंडित रविशंकर शुक्ल पुरस्कार मिल चुका है।  उन्होंने18 पुस्तकों का संपादन भी किया है। वह मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन, भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं और कई विश्वविद्यालयों की शिक्षकों की चयन समिति के सदस्य रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें