फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : किराना दुकान में आग से सामान जलकर राख, शाहगंज में शार्ट सर्किट से हुई घटना

Sun, 09 Oct 2022 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार सुबह उन्होंने कुछ देर के लिए दुकान खोली। इसके बाद घर चले गए। दोपहर दो बजे के करीब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो अनिकेत को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और शटर खोला तो देखा कि पूरी दुकान आग से घिरी हुई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाहगंज में किराने की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज के पानदरीबा में स्थित किराने की दुकान में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बलुआघाट के रहने वाले अनिकेत गुप्ता पानदरीबा में किराने की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन



रविवार सुबह उन्होंने कुछ देर के लिए दुकान खोली। इसके बाद घर चले गए। दोपहर दो बजे के करीब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो अनिकेत को सूचना दी। 
वह मौके पर पहुंचे और शटर खोला तो देखा कि पूरी दुकान आग से घिरी हुई है।


सूचना पर पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड भी आ गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा सकी। लेकिन तब तक पूरा सामान व फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें