इविवि के विद्यार्थियों ने एक बार फिर प्रो. बीएन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रसंघ के पदाधिकारियों तथा सभी छात्र संगठनों की मंगलवार को हुई बैठक में उन्हें प्रवेश निदेशक पद से हटाने की मांग की गई। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा, उपाध्यक्ष अदील हमजा की अगुवाई में कुलपति दफ्तर पर पहुंचे छात्रों ने ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने लिया।
छात्र नेताओं ने प्रो. बीएन सिंह को तत्काल इस पद से हटाने की मांग की। साथ में यह भी कहा कि प्रवेश में हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रो. बीएन सिंह पर कई आरोप भी लगाए। ज्ञापन सौंपने वालों में आइसा के राष्ट्रीय सचिव सुनील मिश्र, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, अवनीश राय, एसएफआई के जय प्रकाश, मधु, आनंद निक्कू, प्रियंका, विकास आदि शामिल रहे।