prayagraj news : प्रियंका गांधी ने नाविक के साथ ली सेल्फी।
- फोटो : prayagraj
नेहरू के बाद उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित ने इस संसदीय सीट से परिवार के सियासी सफर को आगे बढ़ाया और अब प्रियंका अपने पुरखों की सियासी विरासत को संभालने के लिए आगे आईं हैं। समय के साथ सियासत के मुद्दे भी तेजी से बदले हैं, सो नर्म हिंदुत्व के मुद्दे को भुनाने की प्रियंका की यह कोशिश आगामी चुनावों में विपक्षियों के लिए नई चुनौती पेश कर सकती है।
यूपी में कांग्रेस की कमान संभालने के बाद प्रियंका गांधी पिछली बार 19 मार्च 2019 को प्रयागराज आईं थीं। दुमदुमा घाट से उन्होंने जल यात्रा शुरू की थी। इससे पहले उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन किए थे और गंगा जल का आचमन किया था। हालांकि उनके आने से कुछ दिनों पहले ही कुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनकी कैबिनेट के कई मंत्री गंगा में डुबकी लगा गए थे। उस वक्त भाजपा ने इसे मुद्दा भी बनाया था, लेकिन बृहस्पतिवार को दोबारा प्रयागराज आईं प्रियंका गांधी ने गंगा में डुबकी लगाकर आलोचना करने वालों की जुबान पर ताला लगाने की भी कोशिश की है।
prayagraj news : स्वराज भवन में पुरखों को श्रद्धांजलि अर्पित करतीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : prayagraj