फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी जेल से फरार बंदी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से फरार बंदी पांच महीने बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

फूलपुर में मारपीट के बाद लोगों ने पुलिस को सौंपा
पीठ थपथपाती रही पुलिस, लिलहट से गिरफ्तारी का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नैनी जेल से पांच महीने पहले फरार हुआ बंदी फूलपुर में मिला। पुलिस का दावा है कि उसे लिलहट से गिरफ्तार किया गया जबकि चर्चा है कि आरोपी जहां छिपकर रह था, वहीं हुई मारपीट के बाद उसके ही रिश्तेदारों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

चंद्रलाल भारतीय उर्फ भगंते बक्खोपुर सरायइनायत का रहने वाला है। उस पर सरायइनायत, फूलपुर थाने में आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था। 12 जनवरी को वह सुरक्षाकर्मियों को झांसा देकर नैनी जेल से फरार हो गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ नैनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। चर्चा है कि फरार होने के बाद वह फूलपुर में ढुलमा बगीचे में अपने बहनोई के साथ झोपड़ी में छिपकर रहने लगा था। बृहस्पतिवार रात बहनोई के भाइयों से उसकी किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसके बाद उसे जमकर पीटने के बाद दूसरे पक्ष ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ की गई तो पता चला कि वह जेल से फरार बंदी चंद्रलाल है। हालांकि पुलिस अपनी पीठ थपथपाती रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफसरों ने दावा किया कि उसे लिलहट से फूलपुर थाने की टीम ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें