फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा तैयारी के लिए प्रधानाचार्यों की बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 की तैयारी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई है। राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली बैठक में पहले 11 से एक बजे के बीच शहर एवं यमुनापार क्षेत्र के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। एक बजे से तीन बजे के बीच गंगापार क्षेत्र के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि बैठक में यह चर्चा होगी कि परीक्षा केंद्रों पर कितने कक्षों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को कितने आंतरिक कक्ष निरीक्षक रखने और कितने बाह्य कक्ष निरीक्षक आएंगे। केंद्र व्यवस्थापकों से पूछा जाएगा कि उनको वित्तविहीन विद्यालयों से कितने कक्ष निरीक्षक चाहिए। डीआईओएस ने बताया कि 19 से 23 मार्च के बीच परीक्षा केंद्रों का दोबारा सघन निरीक्षण किया जाएगा। केंद्रों पर देखा जाएगा कि उनके यहां क्या सुविधाएं हैं और कौन सी सुविधा ठीक करनी है। यह देखकर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें