फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ दफ्तर पर प्रमुख सचिव का छापा, मिली खामियां

Tue, 17 May 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा ने सोमवार दोपहर विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) कार्यालय पर छापा मार दिया। डीपीओ जीडी यादव ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए लनखऊ गए थे। उनकी जगह चार्ज संभाल रहे सीडीपीओ भी दफ्तर से नदारद थे। दो कर्मचारी नेट पर सर्फिंग कर रहे थे। छापे की खबर सुनकर सीडीपीओ दौड़कर वहां पहुंचे। प्रमुख सचिव को कार्यालय के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। मामले में उन्होंने डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा सोमवार को इलाहाबाद में थीं। दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक विकास भवन पहुंच गईं और डीपीओ दफ्तर पर छापा मार दिया। डीपीओ शहर से बाहर थे और उनकी जगह चार्ज संभाल रहे सीडीपीओ ह्दय नारायण भी वहां मौजूद नहीं थे। दफ्तर में छुट्टी जैसा माहौल था। दो कर्मचारी दफ्तर के कंप्यूटर पर बैठकर सर्फिंग कर रहे थे। इस बीच छापे की खबर सुनकर 45 मिनट बाद सीडीपीओ वहां पहुंचे। प्रमुख सचिव ने पूछा कि कहां थे तो सीडीपीओ ने बताया कि मंत्रीजी आ रहे हैं, उनके स्वागत की तैयारी में जुटा था। 

इस पर प्रमुख सचिव ने सीडीपीओ से कहा कि इतना हड़बड़ाए क्यों हैं, मंत्री को तो पांच बजे आना है। सीडीपीओ ने जवाब दिया कि मंत्री को रिसीव करने इलाहाबाद के बॉर्डर पर जाना है। प्रमुख सचिव ने कहा कि पहले अपने दफ्तर का काम देखिए। यह ज्यादा जरूरी है। प्रमुख सचिव ने स्वयं सेवी संगठनों (एनजीओ) से जुड़ी फाइलें मांगीं लेकिन फाइलें नहीं मिलीं। उन्होंने बजट की फाइल देखी, जो ठीक थी लेकिन कुछ विभागों की टिप्पणियां आपत्तिजनक थीं। मिड डे मील से संबंधित फाइल भी जांची तो इसमें कई खामियां मिलीं। प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा ने बताया कि डीपीओ दफ्तर में अनियमितता की शिकायत पर उन्होंने औचक निरीक्षण किया। कई खामियां मिली हैं। डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें