फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य साक्षात्कार का फंस सकता है रिजल्ट

Sun, 29 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से सोमवार को इलाहाबाद मंडल के माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य का साक्षात्कार शुरू हो रहा है। शासन के निर्देश पर नियमाें में बदलाव किए जाने से प्रधानाचार्य का अंतिम परिणाम फंस सकता है, जबकि इससे पहले प्रदेश के अन्य मंडलों के लिए साक्षात्कार पुराने नियम के तहत हो चुका है। इसे लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति की है।
विज्ञापन


शासन की ओर से पिछले वर्ष जुलाई में प्रधानाचार्य के साक्षात्कार में नियमों में बदलाव के लिए चयन बोर्ड को कहा गया था। चयन बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. आशाराम ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसके बाद नए अध्यक्ष डॉ. परशुराम पाल ने शासन के निर्देश को मानते हुए नियमों में बदलाव करके प्रधानाचार्य साक्षात्कार बोर्ड में शामिल सभी सदस्यों को इंटरव्यू में नंबर देने का हक दे दिया।

इससे पहले दूसरे विभागाें में चयन के दौरान नियमों में बदलाव करने पर कोर्ट ने पहले ही अपनी गाइड लाइन में कह रखा है कि कोई भी चयन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियम में बदलाव नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी चयन बोर्ड ने साक्षात्कार का नियम बदल दिया है। चयन बोर्ड की ओर से नियमों में बदलाव के खिलाफ प्रधानाचार्य साक्षात्कार में शामिल हो रहे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सचिव एवं अध्यक्ष से नियमों मेें बदलाव नहीं करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें