फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य साक्षात्कार 23 मार्च से

Sun, 22 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक (संस्था प्रधान) साक्षात्कार 23 मार्च से कराने का निर्णय लिया है। चयन बोर्ड अध्यक्ष की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लखनऊ, वाराणसी एवं इलाहाबाद मंडल की साक्षात्कार सूची तैयार करके सचिव को भेज दी गई है।
विज्ञापन


सचिव से तीनों मंडलों के अभ्यर्थियों को संस्था प्रधान के साक्षात्कार के लिए 21 दिन पहले रजिस्टर्ड डाक से विज्ञापित संस्था के दो वरिष्ठतम अध्यापकों को सूचित करने को कहा गया है। चयन बोर्ड की ओर से दो जून से 20 जून के बीच साक्षात्कार को शासन की ओर से निरस्त किए जाने के बाद नई तिथि की घोषणा की गई है। अध्यक्ष ने सचिव से मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, चित्रकूट, देवीपाटन, बस्ती, फैजाबाद, झांसी एवं गोरखपुर मंडल के साक्षात्कार का परीक्षाफल तैयार करने के लिए सदस्यों को अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें