फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद प्रिंसिपल ने खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 24 May 2019 10:20 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धूमनगंज के प्रीतमनगर निवासी प्रिंसिपल प्रमोद चौधरी ने गोली मारकर लिव इन पार्टनर राखी यादव की हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ,प्रिंसिपल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि महिला शादी करना चाहती थी, जिसे लेकर आए दिन उनमें विवाद होता था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मूलत: कौशाम्बी के कनैली गांव निवासी प्रमोद चौधरी (50) धूमनगंज के प्रीतमनगर में रहते थे। वह चायल स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल थे। पत्नी निर्मला की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह मनौरी निवासी राखी यादव (24) के साथ लिव इन में रहने लगे थे। पहली पत्नी से तीन बच्चे थे, जो उनके साथ ही रहते थे।

पुलिस के मुताबिक, छोटे बेटे विराट उर्फ छोटू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब वह दूसरे तल पर बने कमरे में था जबकि प्रमोद व राखीनीचे थे। अचानक  गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह नीचे आया तो देखा कि राखी की कनपटी पर गोली लगी थी और वह बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उधर, गोली लगने से जख्मी पिता प्रमोद जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस प्रमोद को एसआरएन अस्पताल ले गई लेकिन, कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान घटनास्थल पर ही तमंचा व कारतूस मिला। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि परिवारवालों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। घटनास्थल की हालत देखने के बाद यही लग रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद प्रिंसिपल ने खुद को गोली मार ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। जांच की जा रही है।

अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि शादी की बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन

- वृजनारायण सिंह, सीओ सिविल लाइंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें