फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संगमनगरी में आने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित

Mon, 29 Nov 2021 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अब पांच को नहीं आएंगे प्रधानमंत्री , आगे बढ़ा कार्यक्रम, तारीख अभी घोषित नहीं, लेकिन तैयारी में जुटा प्रशासन। 13 दिसंबर के पहले या 15 दिसंबर के बाद प्रयागराज आ सकते हैं नरेंद्र मोदी। 
 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच दिसंबर का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में सोमवार शाम को बैठक चल रही थी। इसी दौरान प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने का मैसेज आया। यहां आने की नई तारीख तो अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन दिसंबर में ही उनके आने की बात कही जा रही है। प्रधानमंत्री 13 से 15 दिसंबर के बीच वाराणसी में होंगे। ऐसे में 13 दिसंबर से पहले या 15 के बार उनके आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री प्रयागराज में समूहों से जुड़ी महिलाओं के सम्मान समारोह, सामूहिक विवाह समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए उनका पांच दिसंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन अब कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। अफसरों का कहना है कि  कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लाभार्थियों को शामिल होना है। ऐसे में एक सप्ताह में पूरी तैयारी कर पाना आसान नहीं था।

 

इसके अलावा कई अन्य कारण भी हैं। इसलिए पांच दिसंबर का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। चार-पांच दिन कार्यक्रम आगे बढ़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुमति के बाद ही नई तारीख के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें