प्रयागराज में जनसंभा का अभिनंदन करते हुए पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम ने यहां तक यह भी कह डाला कि प्रयागराज और यूपी के लोगों से बेहतर कौन जान सकता है कि कांग्रेस को न्याय पालिका क्यों पसंद नहीं है। इस दौरान पीएम ने कहा कि देश किस तरह से बदल रहा है। नया भारत कैसे पौराणिकता और आधुनिकता को समेट रहा है, उसकी झलक अर्धकुंभ में मिलने वाली है। पीएम ने हिंदुत्व मुद्दे को धार देने के लिए गंगा, यमुना एवं सरस्वती के जयकारे भी लगाए। अंत में तीर्थराज प्रयाग और भारत माता की जयकार भी उन्होंने लगाई।
संगम तट पर सपाइयों ने लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रयागराज के संगम में गंगा पूजन और कुंभ की कुशलता के लिए कामना करके लौटते समय प्रधानमंत्री को सपाइयों ने काला झंडा दिखाया बैरिकेडिंग को पारकर एक युवक अचानक गाड़ी के सामने आ गया उसने काला झंडा लहरा दिया पुलिस वालों ने उसे दबोच कर पीछे फेंका। इसी बीच किसी ने पुआल के ढेर में माचिस की तीली फेंक दी, जिससे आग लग गई और अफरातफरी की स्थिति बन गई। फायर ब्रिगेड के लोगों ने पहुंचकर थोड़ी देर में आग पर काबू पाया।