फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक शिक्षा एवं सेवा आयोग अध्यक्ष बने प्रो.कलीम

Sun, 27 Mar 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रो. कलीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जानेमाने शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ.मोहम्मद कलीम को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक शिक्षा एवं सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद एग्रीकल्चरल डीम्ड विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के डीन रह चुके प्रो.कलीम वर्तमान में विवि के सलाहकार हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के डॉ.मोहम्मद जफर और रामपुर के पूर्व विधायक अफरोज अली खां समिति के सदस्य बनाए गए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव शफकत कमाल समिति के सदस्य सचिव नामित किए गए हैं।
तीन सदस्यीय यह समिति सरकार को प्रदेेश की सरकारी नौकरियों में अल्पसंख्यक समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अल्पसंख्यकों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उपाय सुझाएगी। यह समिति अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे बच्चे जो धनाभाव के कारण विद्यालय छोड़ देते हैं, उन्हें चिह्नित कर विद्यालयों में प्रवेश दिलाएगी। समिति अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों को शिक्षित कराए जाने के लिए उचित कार्रवाई करते हुए शासन को सुझाव भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें