फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म तड़का के निर्माता की गिरफ्तारी पर रोक

Thu, 09 May 2019 08:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
शहीद एसपीओ समीर अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिल्म तड़का के निर्माता समीर दीक्षित और  सह निर्माता जतिस वर्मा की धोखाधड़ी  के आरोप में वाराणसी कैंट थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने  याचीगण को पुलिस विवेचना में सहयोग करने का निर्देश दिया है। इस फिल्म के प्रसारण पर बांबे हाईकोर्ट से पहले से ही रोक लगी है। फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू, श्रिया सरन और नाना पाटेकर ने काम किया है।
विज्ञापन


समीर दीक्षित ने प्राथमिकी रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। न्यायमूर्ति विपिन सिन्हा तथा न्यायमूर्ति इफाकत अली खान की खंडपीठ ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका निस्तारित कर दी है। याची की ओर से अधिवक्ता कुमार कार्तिकेय ने बहस की।

इनका कहना था कि शिकायतकर्ता रणविजय सिंह  फिल्म के फाइनेंसर हैं। उनके और समीर दीक्षित के बीच फिल्म बनाने पर सहमति हुई। यह तय हुआ कि आधा भुगतान पहले तथा   आधा फिल्म  रिलीज होने के बाद दिया जाएगा। आरोप है कि समीर दीक्षित ने करार का पालन नहीं किया। बाम्बे हाईकोर्ट में इसे लेकर केस किया गया।कोर्ट ने बिना अनुमति फिल्म प्रसारण पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याची का कहना था कि प्राथमिकी में मनगढंत और झूठे आरोप लगाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें