फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSE: आयोग खुलते ही एलटी ग्रेड रिजल्ट देने का बढ़ा दबाव

Tue, 21 Apr 2020 02:01 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
lt grade - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का कार्यालय खुलते ही अफसरों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का लंबित परिणाम जारी करने का दबाव बढ़ गया है। वहीं, अभ्यर्थियों ने शासन पर भी चयनितों की नियुक्ति के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए अभ्यर्थियों की ओर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। साथ ही ई मेल के माध्यम से भी मांग की जा रही है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को आयोग के अध्यक्ष से भी बुधवार को मिलने के लिए समय मांगा है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के आयोजन को जुलाई में दो साल पूरे हो जाएंगे। यह परीक्षा 29 जनवरी 2018 को आयोजित की गई थी। पंद्रह विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में प्रदेश भर से तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय में पेपर आउट होने के आरोप लगे थे, जिसकी वजह से आयोग ने अब तक इन दोनों विषयों के रिजल्ट घोषित नहीं किए हैं, जबकि सबसे अधिक पद इन्हीं विषयों के हैं। हिंदी में एलटी ग्रेड शिक्षक के 1433 और सामाजिक विज्ञान में 1854 पद हैं। आयोग की ओर से बाकी 13 विषयों के अंतिम चयन परिणाम जारी किए जा चुके हैं और इनमें से चार विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति भी शासन को भेजी जा चुकी है।

पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है और इसी वजह से हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के परिणाम को लेकर निर्णय अटका हुआ है। माना जा रहा है कि इसी विवाद के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुिक्त फंस गई है। अभ्यर्थी असमंजस में हैं और उन्हें अपने भविष्य पर संकट मंडराता नजर आ रहा है। यूपीपीएससी में कई दिनों बाद 20 अप्रैल से कामकाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन

UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी सक्रिय हो गए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लगातार ट्वीट कर रिजल्ट की मांग की जा रही है। एलटी समर्थक मोर्चा के विक्की खान और अनिल उपाध्याय का कहना है कि आयोग के खुलने के बाद एलटी ग्रेड के रिजल्ट पर काम शुरू होना चाहिए। दोनों ने आयोग के अध्यक्ष से बुधवार को मिलने के लिए समय मांगा है, ताकि लंबित परिणाम और चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग के मसले पर बात की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें