फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मतदान कराकर लौट रहे पीठासीन अधिकारी की मौत, झूंसी में सड़क के किनारे पड़े मिले

Sun, 26 May 2024 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सज्जन कुमार पुत्र महादेव प्रसाद (58) चपरो थाना खीरी प्रयागराज के रहने वाले थे। वह उच्च प्राथमिक विद्यालय ओबरी कोरांव प्रयागराज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के रूप मे मतदेय स्थल 391 संत रविदास प्राथमिक विद्यालय सोहबतियाबाग कमरा नंबर तीन में लगी थी।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान कराकर लौट रहे पीठासीन अधिकारी का हृदयति रुकने से निधन हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

सज्जन कुमार पुत्र महादेव प्रसाद (58) चपरो थाना खीरी प्रयागराज के रहने वाले थे। वह उच्च प्राथमिक विद्यालय ओबरी कोरांव प्रयागराज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के रूप मे मतदेय स्थल 391 संत रविदास प्राथमिक विद्यालय सोहबतियाबाग कमरा नंबर तीन में लगी थी।

चुनाव संपन्न कराने और ईवीएम मुंडेरा मंडी में जमा कराने के बाद वह घर जा रहे थे. रात में करीब दो बजे झूंसी थाना क्षेत्र के गोविंद बल्लभ पंत स्कूल के सामने में अचेत होकर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि हृदयगति से मौत की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही कारणों का पता चलेगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें