फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: राष्ट्रपति मूर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, अक्षयवट और श्री बड़े हनुमान जी का किया दर्शन

Mon, 10 Feb 2025 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम महाकुम्भ में उमड़ रहे आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार को महामहिम का भी आगमन हुआ। भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुम्भ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन
1 of 11
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व महाकुंभ में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हुआ। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूरे परिवार के साथ मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था एवं पुण्य की डुबकी लगाई। साथ ही पूरी दुनिया को एकता तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान राज्यपाल आनंद बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा औद्योगिक प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति सुबह करीब सवा नौ बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचीं। वहां पहले से मौजूद राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं। इसके बाद क्रूज से वह संगम पहुंचीं। राष्ट्रपति ने सबसे पहले त्रिवेणी जल को स्पर्श करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद पवित्र जल में फूल, माला, नारियल अर्पित कर राष्ट्र की समृद्धि और शांति की कामना की।

 

विज्ञापन

2 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संगम में स्नान के बाद साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। - फोटो : अमर उजाला।
इसी क्रम में राष्ट्रपति ने संगम में एक के बाद एक कई डुबकियां लगाईं। उन्होंने भगवान दिवाकर को अर्घ्य देने के साथ मां गंगा का पूजन अर्चन किया। पूरे विधान और वैदिक मंत्रों के बीच दुग्धाभिषेक किया। साथ ही अक्षत, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की। राष्ट्रपति ने गंगा आरती भी की।

संगम स्नान एवं पूजन के बाद राष्ट्रपति पहले किला घाट, फिर सड़क मार्ग से महावीर एवं त्रिवेणी मार्ग होते हुए किला में पहुंचीं और सरस्वती कूप, अक्षयवट तथा पाताल पुरी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद करीब एक बजे उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने हनुमान मंदिर में आरती भी की। इसके बाद सेक्टर तीन स्थित यमुना शंकुल में उनका कार्यक्रम आरक्षित रहा। इसी क्रम में करीब साढ़े तीन बजे वह डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र कार अवलोकन किया।

विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू में संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।
विधिवत किया पूजन अर्चन

त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाने से पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सपरिवार विधिवत पू्जा अर्चना की। संगम में उतरने से पहले राष्ट्रपति ने सबसे पहले पूर्ण आस्था के साथ जल को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और फिर पवित्र जल में फूल माला और नारियल अर्पित कर समस्त राष्ट्र की समृद्धि और शांति की मनोकामना की। इसके बाद उन्होंने भगवान सूर्य की अराधना की और अर्घ्य देकर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ संगम में एक के बाद एक कई डुबकियां लगाईं।

4 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।
स्नान के बाद उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन भी किया। राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच संगम त्रिवेणी का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संगम स्थल पर तीनों पावन नदियों की आरती भी उतारी। वहां मौजूद तीर्थ पुरोहित ने उन्हें कलावा बांधकर अभिनंदन किया। 
विज्ञापन

5 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार सुबह प्रयागराज पहुंचने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। यहां से राष्ट्रपति अरैल घाट पहुंचीं, जहां से क्रूज पर सवार होकर वह त्रिवेणी संगम पहुंचीं। इस दौरान राष्ट्रपति ने डेक पर खड़े होकर नौका विहार का आनंद भी लिया और अपने हाथों से पक्षियों को दाना खिलाया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें महाकुंभ के आयोजन और इससे जुड़ी अनेक व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

6 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू में संगम में स्नान के बाद श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू में संगम में स्नान के बाद श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन

7 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संगम में स्नान किया। - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संगम में स्नान करने के बाद क्रूज जेटी से संगम में पक्षियों को दाना खिलाया। उनके साथ राज्यपाल आनंद बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

8 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संगम में स्नान करने के बाद गंगाजी का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संगम में स्नान करने के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन अर्चन किया। 

9 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने अक्षय वट और सरस्वती कूप का दर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने अक्षय वट और सरस्वती कूप का दर्शन किया। उन्होंंने सरस्वती कूप में जल और दुग्ध भी चढ़ाया। 

10 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संगम में स्नान किया। - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपति के पहुंचने पर संगम नोज पर सभी दूसरे मोटर बोट और अन्य नौकाओं को रोक दिया गया था। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था। 
विज्ञापन

11 of 11
अक्षयवट कॉरिडोर में मां सरस्वती का पूजन करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू। - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संगम में स्नान के बाद श्री बड़े हनुमानजी का पूजन किया। महंत बलवीर गिरि ने उन्हें विधि विधान से पूजन कराया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटटेल, सीएम योगी, कैबिनेट मंत्री नंदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें