फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का राष्ट्रपति कर सकती हैं लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ को लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट में बनाई जा रही नई टर्मिनल का ग्राउंड फ्लोर तकरीबन तैयार हो गया है। महाकुंभ को लेकर शुरू की जाने वाली अतिरिक्त उड़ान इसी नई टर्मिनल बिल्डिंग से शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

चर्चा है कि दस जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस टर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण कर सकती हैं। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी इस कार्यक्रम की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पिछले वर्ष ही 175 करोड़ रुपये की लागत से प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य शुरू हुआ था। वर्तमान समय में यहां पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग की यात्री क्षमता बढ़ गई है। मुख्य रनवे को टर्मिनल से जोड़ने के लिए एक और टैक्सी वे भी यहां बना दिया गया है।
विज्ञापन

नए टर्मिनल भवन के विस्तारीकरण का कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर फिनिशिंग का कार्य भी अंतिम चरण में है। ग्राउंड फ्लोर यात्रियों की आवाजाही के लिए दस जनवरी को खोला जा सकता है। दस से ही नई टर्मिनल बिल्डिंग पर विमानों की आवाजाही शुरू करने का प्रस्ताव भी है।
खास बात यह है कि दस से ही महाकुंभ मेले के लिए अतिरिक्त विमानों का भी संचालन शुरू होगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बिल्डिंग का उद्घाटन दस को किया जा सकता है।
उक्त समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। उधर, पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग में तीसरा एयरो ब्रिज तकरीबन तैयार कर लिया गया है। शेष अन्य तीन एयरो ब्रिज नई टर्मिनल बिल्डिंग में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विस्तारीकरण के बाद बढ़ीं कई सुविधाएं
विवरण - वर्तमान सुविधाएं - विस्तारीकरण के बाद की सुविधाएं
टर्मिनल भवन - 6700 वर्ग मीटर - 20830 वर्ग मीटर
विमान पार्किंग की सुविधा - चार बड़े जहाज - सात बड़े एवं आठ छोटे जहाज
टैक्सी वे - 01 - 02
वाहन पार्किंग की क्षमता - 200 कार - 450 कार, चार बस, 50 दोपहिया वाहन
टर्मिनल भवन के सामने की सड़क - पांच लेन - आठ लेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें