फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों ने किए कई लुभावने वादे

Tue, 07 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
10 अप्रैल को होने वाले बार एसोसिएशन मेजा की नई कार्यकारिणी के चुनाव के मद्देनजर सोमवार को तहसील सभागार में दक्षता भाषण आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों ने कई लुभावने वादे किए। सभी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हित में कदम उठाने की बात कही। साथ ही तहसील परिसर में बिजली, पानी के अलावा अन्य कई समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं की हर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल यादव ने भी तहसील की सारी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। मंत्री पद के प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री पद के प्रत्याशी मनोज शुक्ला ने भी समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया है। मौके पर निर्वाचन अधिकारी आनंद पांडेय, उप निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मिश्र मधुप, सचिव राकेश यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मिश्र सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें