फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन के लिए 32 इंटर लाइनर रेफ्रीजरेटर लगाने की तैयारी, तीन स्थापित

Tue, 29 Dec 2020 09:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिले में तैयारी पूरी है। सोमवार को नोडल अधिकारी कोरोना प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग को प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने यह जानकारी दी। बताया गया कि पहले चरण के टीकाकरण के लिए 30 डोज मिलने की उम्मीद है। टीका सुरक्षित रहे, इसके लिए कोल्ड चेन बनाए रखने के लिए नवनिर्मित कोल्ड चेन सेंटर में 32 इंटर लाइनर रेफ्रीरेजेटर (आईएलआर) लगाने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल तीन आईएलआर स्थापित कर टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

 
नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव कोरोना सुधीर गर्ग ने सोमवार को डीएम, सीएमओ, नोडल कोरोना, नोडल वैक्सीनेशन समेत अन्य अफसरों के साथ कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन, वैक्सीन कैरियर, टास्क फोर्स, वैक्सीनेटरों और निगरानी के संबंध में बिंदुवार जानकारी ली। 

जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के मुताबिक तैयारियां पूरी हैं। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय ने कर्मचारियों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी कोविड वैक्सीनेशन डॉ राहुल सिंह ने वैक्सीन की डोज के रखरखाव से वैक्सीनेशन और लाभार्थियों के स्वास्थ्य की निगरानी संबंधी तैयारियों पर जानकारी दी। जिले के नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय ने कोरोना जांच और मरीजों के उपचार संबंधी प्रगति बताई। 

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब 45 नहीं 47 सेंटरों पर होगा टीकाकरण

कोरोना टीकाकरण के लिए अब जिले में दो सेंटर और बनाए गए हैं। दो दिन पहले 45 सेंटरों को सूचीबद्ध किया गया था। नोडल अधिकारी कोविड वैक्सीनेशन डॉ राहुल सिंह ने बताया सरकारी ही नहीं निजी अस्पतालों में पोर्टल पर दर्ज मरीजों के आधार पर काउंटर बढ़ाए जाएंगे। 
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

टीकाकरण के बाद निगरानी होगी कड़ी

नोडल अधिकारी कोरोना प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग ने अफसरों को निर्देश दिए कि कोविड वैक्सीनेशन के दौरान लाभार्थी को आधे घंटे वेटिंग रूम में रोककर डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। वैक्सीनेशन प्रोटोकॉल के तहत टीकाकरण के बाद लाभार्थी के स्वास्थ्य की निगरानी को टीम गठित की जाए। ये टीमें लाभाथियों को फोन नंबर उपलब्ध कराएंगी। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर टीम मौके पर पहुंचे, इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कोविड वैक्सीनेशन के दौरान किसी भी तरह की शिक्षिलता क्षम्य नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कोरोना के प्रसार को रोकने के उपायों और जांच का दायरा और बढाने का निर्देश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें