फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज संविदा कर्मियों को 20 लाख का बीमा देने की तैयारी

विज्ञापन
Preparing to give 20 lakh insurance to roadways contract workers
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी रोडवेज अपने संविदा कर्मियों को 20 लाख का बीमा देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक निजी बैंक का रोडवेज प्रशासन सहयोग लेगा। 20 लाख के बीमे का लाभ कर्मचारियों को तभी मिलेगा जब उन्हें संबंधित निजी बैंक में अपना सेलरी एकाउंट खुलवाना होगा। इसके लिए संविदा कर्मियों को किसी भी तरह की ईएमआई भी देने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र एक हजार के आसपास संविदा कर्मियों की संख्या है। अभी इन कर्मचारियों की दुर्घटना में मौत होने पर संबंधित कर्मचारी के परिजनों को पांच लाख रुपये मिलते हैं। संविदा कर्मियों को मिलने वाली यही राशि अब पांच लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जा रही है।
इस संबंध में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि पिछले दिनों एक निजी बैंक के अफसरों के साथ उनकी वार्ता हुई। दुर्घटना में मौत होने पर बैंक की ओर से संविदा कर्मियों को 20 लाख रुपये दिया जाएगा। इसकी एवज में संबंधित कर्मियों को किसी भी तरह की ईएमआई नहीं देनी होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अनुसार इस संबंध में संबंधित बैंक की ओर से सोमवार नौ सितंबर से बस स्टेशन, वर्कशॉप में कैंप लगाकर संविदा कर्मियों को बैंक में सेलरी एकाउंट खोलने के फायदे के बारे में बताया जाएगा। संविदा कर्मियों की इच्छा पर है कि वे अपना खाता खुलवाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें