फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, जिलाधिकारी ने नई सूची बनाने का दिया निर्देश

Sat, 07 Feb 2026 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में अवैध कब्जों और भूमाफिया के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की जनसुनवाई में सदर, हंडिया, फूलपुर और कोरांव सहित विभिन्न तहसीलों से जमीनों पर कब्जे की कई शिकायतें आईं।
विज्ञापन
मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अवैध कब्जों और भूमाफिया के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की जनसुनवाई में सदर, हंडिया, फूलपुर और कोरांव सहित विभिन्न तहसीलों से जमीनों पर कब्जे की कई शिकायतें आईं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने अफसरों को भूमाफिया की नई सूची तैयार कर कठोर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


माघ मेले की व्यस्तता के बाद जब जिलाधिकारी ने दोबारा जनसुनवाई शुरू की तो बड़ी संख्या में पीड़ित अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। हंडिया से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के एक दबंग ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

इसके अलावा कई अन्य तहसीलों से भूमाफिया द्वारा डरा-धमकाकर जमीन कब्जाने की शिकायतें आईं। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद एडीएम सिटी सत्यम मिश्र और अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए। साथ ही नए सिरे से भूमाफिया की सूची अपडेट की जाए। जांच के बाद तत्काल अवैध कब्जे हटाकर दोषियों पर विधिक कार्रवाई हो।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर प्रशासनिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि पिछले दिनों चिह्नित किए गए 12 भूमाफिया के बाद अब 10 नए नामों पर एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, तहसीलों से इन नामों की रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को भेजी जा रही है। जांच पूरी होते ही इन्हें आधिकारिक तौर पर भूमाफिया घोषित कर कार्रवाई की जाएगी।

नवाबगंज मामले में एफआईआर के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान एक मार्मिक मामला भी सामने आया। नवाबगंज की एक महिला ने बताया कि उसका पति पंजाब से घर लौटते समय रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने नवाबगंज थाना पुलिस को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें