जिले के 23 विकासखंडों में एक लाख सोलर सिस्टम लगाए जाने की तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई हैं। डीडीओ ने सभी से गांवों के नाम तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश शुक्रवार को बैठक कर दिया है।
जिले में एक लाख सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य नेडा विभाग को मिला है। इसके लिए नेडा के पंजीकृत 79 वेंडर कार्य कर रहे हैं। जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा ने बैठक में कहा कि जिले के सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, लेखपालों और विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारी अपने यहां सोलर सिस्टम लगवाना सुनिश्चित करें। इससे लोगों में भी जागरूकता आएंगी। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
एक वेंडर को मिले 12 गांव
वेंडर सीपीडी मेजा, सहसों, फूलपुर के 12 गांवों में सोलर सिस्टम लगाएगी। कंपनी जिन गांवों को गोद लेगी वहां दो किलो वाट पर मॉर्जिंग मनी खुद जमा करेगी। सोलर सिस्टम लगवाने के लिए बैंकों से भी समझौता किया गया है। इसमें एक किलो वाट लगवाने पर 45 हजार, दो किलो वाट पर 90 हजार, तीन, चार और पांच किलोवाट लगवाने पर एक लाख आठ हजार का अनुदान राज्य और केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा। जबकि लागत 60 हजार रुपये प्रति वाट आएगी।