कैंट मैदान सदर बाजार में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से संतोष सिंह मेमोरियल सीनियर डिवीज
सदर बाजार स्थित कैंट मैदान में स्व. संतोष सिंह मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग का उद्घाटन मैच एसएनएससीओ और अग्रसेन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। उद्धाटन मैच 1-1 गोल की बराबरी पर छूटा।
डिस्ट्रिक्ट फुटबाॉल एसोसिएशन के सचिव मकबूल अहमद ने बताया कि अग्रसेन फुटबाल क्लब के लिए सैफ और एसएनएससीओ के लिए सुजल ने गोल दागा। उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायन जी गोपाल ने किया। मैच के रेफरी संजीव सिंह, कबीर खान, अविनाश कुमार व योगेश चंद्र रहे। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ केसरवानी, दिलीप कुमार, जगमोहन गुप्ता, धीरज कुमार सोनकर और अनिल सोनकर मौजूद रहे।