फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : चयन बोर्ड में नए आयोग का मुख्यालय बनाने की तैयारी, राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगी तैयारी

Fri, 15 Sep 2023 05:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चयन बोर्ड परिसर के बेसमेंट में पार्किंग हैं। भूतल, पहले तल और दूसरे तल पर 10-10 कमरे यानी कुल 30 कमरे हैं, जबकि तीसरे तल पर बड़ा सा हॉल है। चयन बोर्ड की बैठक इसी हॉल में होती है। चयन बोर्ड में अध्यक्ष, 10 सदस्यों, सचिव और अन्य अफसरों एवं कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है।
विज्ञापन
Job Tips - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड परिसर को नए शिक्षा सेवा चयन आयोग का मुख्यालय बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन चयन बोर्ड और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को नए आयोग में समाहित किया जाना है। ऐसे में चयन बोर्ड परिसर को नए आयोग का मुख्यालय बनाने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन

चयन बोर्ड का कार्यालय एलनगंज और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का कार्यालय अशोक नगर में है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का कार्यालय किराये के एक भवन में संचालित किया जाता है, जहां आयोग के अध्यक्ष, छह सदस्यों और सचिव के साथ अन्य कर्मचारियों के बैठने के लिए भूतल और पहले तल पर 10 कमरे हैं, जबकि चयन बोर्ड का अपना परिसर और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग परिसर से काफी बड़ा है।

चयन बोर्ड परिसर के बेसमेंट में पार्किंग हैं। भूतल, पहले तल और दूसरे तल पर 10-10 कमरे यानी कुल 30 कमरे हैं, जबकि तीसरे तल पर बड़ा सा हॉल है। चयन बोर्ड की बैठक इसी हॉल में होती है। चयन बोर्ड में अध्यक्ष, 10 सदस्यों, सचिव और अन्य अफसरों एवं कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है। नए आयोग में एक अध्यक्ष और 12 सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए आयोग में समायोजित होंगे पुराने आयोगों के कर्मचारी

नए आयोग में चयन बोर्ड के साथ उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के कर्मचारियों को भी समायोजित किया जाना है। सूत्रों का कहना है कि नए आयोग के गठन में देरी से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और टीजीटी/पीजीटी भर्ती एक साल से अधिक समय से फंसी हुई है। नए आयोग के गठन से संबंधित विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद शासन पर दबाव है कि नए आयोग को शीघ्र क्रियाशील किया जाए।

अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं। चुनाव से पहले लंबित पड़ी भर्तियों को पूरा करने और नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी करने का दबाव है। अगर नए आयोग के मुख्यालय के लिए प्रयागराज में कोई नहीं जगह तलाशी जाती है तो भवन निर्माण में ही महीनों का वक्त लग जाएगा। ऐसे में नए आयोग का मुख्यालय चयन बोर्ड परिसर में ही स्थापित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें