फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ाने की तैयारी, 71 नए ग्राम पंचायतों को किया जाएगा शामिल

Wed, 26 Jun 2024 04:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वर्तमान में पीडीए के अधिकार क्षेत्र में 456 ग्राम सभाएं शामिल हैं। सोरांव के 144 पूर्ण ग्राम और 25 आंशिक गांव, फूलपुर के 98 पूर्ण ग्राम और 19 आंशिक, करछना के 119 पूरे गांव और 14 आंशिक गांव और चायल के 95 पूर्ण गांव और 27 आंशिक ग्रामसभाएं शामिल हैं। अब 71 ग्रामसभाओं को और समाहित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज विकास प्राधिकर (पीडीए) का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। जिले की करीब 71 ग्राम पंचायतों को पीडीए में समाहित करने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद यहां पर पीडीए की योजना के हिसाब से विस्तार होगा। इससे जहां भूमि का मूल्य बढ़ जाएगा, वहीं अवैध प्लाटिंग पर भी रोक लग जाएगी। पीडीए का दायरा कुछ ही दिनों में बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वर्तमान में पीडीए का दायरा लगभग 1015 वर्ग किलोमीटर है। विस्तार के बाद यह दायरा करीब 1060 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। 

विज्ञापन


वर्तमान में पीडीए के अधिकार क्षेत्र में 456 ग्राम सभाएं शामिल हैं। सोरांव के 144 पूर्ण ग्राम और 25 आंशिक गांव, फूलपुर के 98 पूर्ण ग्राम और 19 आंशिक, करछना के 119 पूरे गांव और 14 आंशिक गांव और चायल के 95 पूर्ण गांव और 27 आंशिक ग्रामसभाएं शामिल हैं। अब 71 ग्रामसभाओं को और समाहित करने की तैयारी चल रही है। गंगापार और यमुनापार इलाके के ज्यादातर गांवों को शामिल करने की योजना है।

वर्तमान में जीटी रोड पर हबुसा मोड़ के पास तक पीडीए का दायरा है। नए ग्राम पंचायत शामिल होेने के बाद पीडीए का क्षेत्र सैदाबाद के नजदीक पहुंच जाएगा। इन गांवों के तमाम विकास कार्य पीडीए के द्वारा संचालित किए जाएंगे, जिससे जिला पंचायत का अधिकार इन गांवों से हट जाएगा। इसके पहले वर्ष 2008 में पीडीए का दायरा बढ़ाया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें