शासन के निर्देश पर परीक्षा कराने का आश्वासन
साक्षात्कार एवं परीक्षा कराने और नई भर्ती का विज्ञापन निकालने की मांग को लेकर युवा मंच से जुड़े प्रतियोगियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष राम सुचित से मिला। उनका कहना था कि साक्षात्कार और परीक्षा टलने से प्रतियोगियों में नाराजगी है। प्रतियोगियों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाने की भी बात कही। इस पर अध्यक्ष ने शासन के निर्देश पर परीक्षा एवं साक्षात्कार कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने जल्द ही नई भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू किए जाने का आश्वासन दिया। प्रतियोगियों ने सरकार से भी आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देने की मांग की। अध्यक्ष से वार्ता करने वालों में अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रभाकर सिंह, राहुल पांडेय आदि शामिल रहे।