फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शहीद वॉल के लोकार्पण की तैयारी, चालू हुए वाटर कूलर

Fri, 04 Jul 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। शहीद वॉल और पार्क के लोकार्पण की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां लगे वाटर कूलर चालू हो गए हैं। खाली स्थान पर जल्द ही दो म्यूरल बनाए जाएंगे। अफसरों का दावा है कि इसी पखवाड़े में शहीद वॉल का लोकार्पण हो जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सिविल लाइंस बस स्टेशन के सामने शहीद वॉल और पार्क के निर्माण की प्रक्रिया तीन साल से चल रही है। इसे दो साल पहले ही तैयार हो जाना था, लेकिन अफसरों की सुस्ती और अन्य कारणों से निर्माण पूरा नहीं हो सका। लापरवाही का आलम यह रहा कि यहां दो वाटर कूलर लगाए गए, लेकिन ये महीनों तक चले ही नहीं।
हालांकि, अब दोनों वाटर कूलर चालू हो गए हैं। शहीद दीवार पर दो ब्लॉक खाली हैं। उन पर भी जल्द म्यूरल बनाए जाने की बात कही जा रही है। शहीदों के विवरण वाले शिलापट में भी कुछ संशोधन किए जाने हैं। एक-दो दिनों में यह काम भी पूरा होने की बात कही जा रही है। फाउंटेन का खराब पंप बदलने समेत अन्य खामियों को भी एक सप्ताह के भीतर दूर करने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांंकि, लोकार्पण होने तक अफसर शहीद वॉल के बारे में ज्यादा बोलने से बच रहे हैं। अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव का कहना है कि शहीद वॉल और पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। जो कमियां हैं, उन्हें भी दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

आयोजनों के माध्यम से राजस्व प्राप्ति की योजना
शहीद वॉल और पार्क के रखरखाव के लिए जरूरी राजस्व वहीं से जुटाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न आयोजन कराने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें