फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इंदिरा मैराथन की तैयारी तेज, विभागों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां, सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश

Sat, 01 Nov 2025 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिलाधिकारी के निर्देश पर 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों को लेकर शनिवार को संगम सभागार में बैठक आयोजित की गई। नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इंदिरा मैराथन में हिस्सा लेते धावक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी के निर्देश पर 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों को लेकर शनिवार को संगम सभागार में बैठक आयोजित की गई। नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि मैराथन रूट पर खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को रेस मार्गों की मरम्मत और नगर निगम को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


साथ ही स्वास्थ्य विभाग को दवा किट, चिकित्सक और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया। नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधीक्षक यातायात को ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और जिला विद्यालय निरीक्षक को अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में संगमनगरी की पहचान और परंपरा के अनुरूप अनुशासन, स्वच्छता और समयबद्धता का पालन किया जाए।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि इंदिरा मैराथन के लिए चार नवंबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रारंभ होगी। 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष व महिला खिलाड़ी कार्यालय अवधि में अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को दो लाख रुपये, द्वितीय को एक लाख रुपये, तृतीय को 75 हजार रुपये और 11 प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसीपी राज कुमार मीना, एसीपी झूंसी विमल कुमार मिश्रा, मेडिकल एंड हेल्थ डॉ. संजय बरनवाल, एआरटीओ रामीत चतुर्वेदी, चीफ वार्डन अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह, सूचना अधिकारी गगन यादव, यूनाइटेड ग्रुप के डॉ. वीएन सिंह, युवा कल्याण विभाग के राहुल मौर्या, अधीक्षक राजकीय उद्यान जगदीश प्रसाद, सह विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गिरि, बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद, मनीष गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरएस बेदी, मुदस्सर चौधरी आदि मौजूद रहे।

19 नवंबर को मैराथन में पांच सौ से अधिक धावक लेंगे हिस्सा

इंदिरा मैराथन का 40वीं संस्करण 42.195 किलोमीटर की दौड़ 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित होगी। मैराथन आनंद भवन से शुरू होकर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त होगी। इस बार 500 से ज्यादा धावक हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय धावक और सेना के जवान भी प्रतिभाग कर सकते हैं। पहली बार 18 साल तक के युवा भी फुल मैराथन में दौड़ लगा सकेंगे। पहले 21 साल से ऊपर के धावकों को ही अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें