फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बंसल के हत्यारोपियों पर वारंट जारी कराने की तैयारी 

Mon, 12 Apr 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • फरार तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में जल्द दी जाएगी अर्जी 
विज्ञापन
prayagraj news : Dr. Ak Bansal (File Photo) - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एके बंसल हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी में है। इनमें हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार एडमिशन माफिया आलोक सिन्हा, शूटर मकसूद उर्फ जैद और अबरार मुल्ला शामिल हैं। तीनों के खिलाफ जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। 
विज्ञापन


जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉक्टर बंसल हत्याकांड का खुलासा एसटीएफ ने किया था। टीम ने लखनऊ में वारदात को अंजाम देने वाले दो शूटरों में से एक शोएब को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। बताया था कि बिहार के एडमिशन माफिया आलोक ने जेल में बंद दिलीप मिश्रा, अख्तर कटरा के जरिये प्रतापगढ़ निवासी अबरार मुल्ला से संपर्क किया और फिर उसके ही माध्यम से शूटर शोएब, मकसूद उफ्र जैद और यासिर को 70 लाख में हत्या की सुपारी दी। दिलीप और अख्तर जेल में हैं जबकि यासिर की हत्या हो चुकी है।

ऐसे में अब मामले में आलोक, मकसूद और अबरार वांछित हैं। एसटीएफ के साथ ही मामले की विवेचना में जुटी कीडगंज पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल ढेरों कवायदों के बावजूद उनका कोई सुराग पुलिस हासिल नहीं कर पाई है। ऐसे में अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि आलोक, मकसूद पर अन्य जनपदों में भी मुकदमे हैं। ऐसे में वह अन्य मामलों में जमानत तोड़वाकर सरेंडर कर सकते हैं। यही वजह है कि कीडगंज पुलिस अब उन पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। 
विज्ञापन


बी वारंट के लिए भी दी जाएगी अर्जी
सूत्रों का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने के साथ ही पुलिस शूटर शोएब को बी वारंट पर लेकर आने की भी तैयारी में जुटी है। यह भी कहा जा रहा है कि कीडगंज पुलिस ने इस संबंध में फाइल तैयार कर ली है और जल्द ही इसके लिए भी कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें