विक्रय पत्र में शामिल होगा परिसंपत्तियों का मूल्यांकन
यूपीडा की ओर से पूर्व में संचालित कई अन्य परियोजनाओं के संदर्भ में आई समस्या को देखते हुए एक्सप्रेस-वे के रास्ते पर अवस्थित परिसंपत्तियों जैसे-भवन, दुकान, बोरवेल, ट्यूबवेल आदि का मूल्यांकन संबंधित राजकीय एजेंसी से शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार करा लिया जाए और उन्हें विक्रय पत्र में शामिल करते हुए विक्रय-पत्र निष्पादित कराए जाएंगे।