हालांकि, मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले 132 अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा था, जब आयोग ने विभिन्न कारणों से उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया था। इनमें 13 अभ्यर्थी स्पोर्ट्स कोटे के थे। आयोग की ओर से इंटरव्यू 20 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित किए गए। अमूमन इंटरव्यू पूरा होने के बाद 15 से 20 दिनों में अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाता है। आयोग अगले दस दिनों के दौरान किसी भी दिन परिणाम घोषित कर सकता है। आयोग के सूत्रों का कहना हैकि इस हफ्ते परिणाम जारी किया जा सकता है। जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें प्रमुख रूप से एसडीएम के 39, डिप्टी एसपी के 93, बीडीओ के 36, नायब तहसीलदार के 34 और बीएसए के 13 पद शामिल हैं।