रेलवे और जिला प्रशासन की टीम का हुआ गठन
कुंभ की तैयारियों की बैठक में एडीआरएम संजय सिंह ने बताया कि समन्वय के लिए उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम का गठन हो गया है। इस दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त टीम को कुंभ मेला की तैयारियों में किन किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है, इस बारे में विस्तार से बताया गया। प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने नई तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटीलेजेंस, मोबाइल एप एवं ड्रोन कैमरा का उपयोग भीड़ का अनुमान लगाने एवं भीड़ नियंत्रण के लिए सुझाव दिए।
संयुक्त टीम का रहेगा यह काम
जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम मेले की आवश्यकताओं/मूवमेंट प्लान के अनुसार स्टेशनों की अप्रोच रोड में सुधार, अवैध कब्जों को हटाना, जंक्शन प्वाइंटों पर अवरोध, रेलवे स्टेशनों की क्षमता, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की पर्याप्तता, सिविल एरिया में एवं स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, पानी, टॉयलेट आदि की वर्तमान में उपलब्धता, फायर फाइटिंग, आपदा प्रबंधन उपाय इत्यादि का आकलन कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट बनाएंगी। ताकि जो कमियां हैं उसे समय रहते दूर किया जा सके।