फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय लाइब्रेरी में कैबिनेट बैठक कराने की तैयारी

Wed, 26 Apr 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की इलाहाबाद में कैबिनेट बैठक जल्द संभावित है। हालांकि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। बैठक चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी में कराने की तैयारी है। इसके लिए लाइब्रेरी तथा परिसर को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है। कमिश्नर, डीएम समेत अन्य अफसरों ने मंगलवार को लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ के संबंध में लखनऊ में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वह जल्द ही इलाहाबाद आएंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अगले महीने यहां बैठक कर सकते हैं। चूंकि इसमें अर्द्धकुंभ से संबंधित सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। ऐसे में इसे कैबिनेट बैठक का भी रूप दिया जा सकता है।

राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी में संयुक्त परिषद की बैठक हुई थी। उसका पत्थर अब भी लगा है। लाइब्रेरियन गोपाल मोहन शुक्ला ने बताया कि इसी परिपेक्ष्य में लाइब्रेरी में विधान सभा का उत्तर शदी समारोह भी 2003 में आयोजित हुआ था। एडीएम सिटी पुनीत शुक्ला ने बताया कि इलाहाबाद में यदि कैबिनेट बैठक हुई तो पब्लिक लाइब्रेरी में हो सकती है।
विज्ञापन


इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए लाइब्रेरी में बैठक कराने की तैयारी की जा रही है। इसके मद्देनजर निरीक्षण कार्य के दौरान कमिश्नर और डीएम ने अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। दीवार के पत्थर को नेचुरल कलर में रंगने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ऑर्टिटेक्ट को भी बुलाया गया था। लाइब्रेरी की रंगाई-पुताई भी शुरू हो गई है। उसे सजाने-संवारने के लिए कमिश्नर ने अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें