मुख्य परीक्षा 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा को चार माह बीत चुके हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और आयोग एक सप्ताह के भीतर मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। इसके बाद एआरओ के पदों पर सफल घोषित होने वाले अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट देना होगा। टाइप टेस्ट के बाद आरओ/एआरओ भर्ती-2021 का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।
चार साल तक भर्ती के लिए किया इंतजार
अभ्यर्थियों ने आरओ/एआरओ की नई भर्ती के लिए चार तक इंतजार किया। इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2017 में आरओ/एआरओ भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। चार साल पहले आरओ/एआरओ के 809 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुए थी, जिसमें 663 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था।