फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन के साथ शुरू हुई तैयारी

Fri, 03 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की 11 एवं 12 जून को होने वाली बैठक के लिए तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। इसके लिए केपी कॉलेज मैदान में वातानुकूलित हाईटेक पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने इसके लिए भूमि पूजन किया। शाम को इलाहाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भी केपी कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री एवं विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता शिरकत करेंगे। इसके लिए इलाहाबाद में तकरीबन सभी होटल पहले से बुक हो चुके हैं। बैठक में नेताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पंडाल को पूरी तरह हाईटेक तरीके से तैयार किया जा रहा है।

भूमि पूजन के दौरान सांसद मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक यहां होना इलाहाबाद के लिए सौभाग्य है। उन्होंने इस बड़े आयोजन की सफलता की कामना भी की। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, डॉ.नरेंद्र सिंह गौर, अवधेश गुप्ता, विभूति नारायण सिंह, राकेश त्रिवेदी, विद्या सागर पांडेय, शशि वार्ष्णेय, अनीता सचान, राजेंद्र मिश्रा, दिवाकर त्रिपाठी, रामजी केसरवानी, मनोज कुशवाहा, अमरेश श्रीवास्तव, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद थे। शाम को प्रदेश अध्यक्ष के साथ केपी कॉलेज मैदान पहुंचे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बैठक की तैयारी के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें