फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अर्श से फर्श पर पहुंची प्रयागराज की रैकिंग, मिला 73वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस रैंकिंग के मामले में प्रयागराज अर्श से फार्श पर पहुंच गया। मई-2026 की रैंकिंग प्रयागराज के लिए निराशनजक रही और जिले को प्रदेश के 75 जिलों में से 73वां स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

हालांकि, पिछले छह माह के दौरान आईजीआरएस रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। मार्च में प्रयागराज को प्रदेश में जहां 18 स्थान मिला था, वहीं फरवरी में 11वें स्थान पर रहते हुए प्रयागराज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जनवरी में भी 18वीं रैंक के साथ प्रयागराज का प्रदर्शन अच्छा रहा और दिसंबर-2025 में 31वीं और नवंबर-2025 में 32वीं रैंकिंग के साथ भी संतोषजनकर प्रदर्शन किया।
छह माह पहले भी आईजीआरएस रैंकिंग में प्रयागराज की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। समस्याओं के निस्तारण में असंतोषनक फीडबैक मिलने के कारण प्रयागराज के लिए रैंकिंग में सुधार करना मुश्किल हो गया था । लेकिन बाद में इन्हीं कमियों पर काम किया गया और रैंकिंग भी लगातार सुधरने लगी लेकिन इस बार 73वां स्थान आने से प्रयागराज आईजीआरए रैंकिंग में फिर से काफी पीछे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें