फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इविवि के पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पीजीएटी-2026 (पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट) और आईपीएस समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र बुधवार को जारी किया गया। 15 से 18 जून तक होने वाली परीक्षा में करीब 29 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी। अभ्यर्थी पीजीएटी के प्रवेश पोर्टल https://aupravesh2026cbtexam.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
चार दिनों में 29,008 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 15,344 ऑनलाइन व 13664 अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में परीक्षा देंगे। 15 जून को पीजीएटी-2 व आईपीएस की ऑनलाइन परीक्षा में 1,985 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 16 जून को पीजीएटी-2 की ऑनलाइन परीक्षा में 1988 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

17 जून को एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इस दिन ऑनलाइन माध्यम से 6,330 और ऑफलाइन माध्यम से 8,283 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 18 जून को पीजीएटी-1 और एमकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें ऑनलाइन 5341 व ऑफलाइन 5081 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें