जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए डीएम संजय कुमार खत्री ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव की प्रक्रिया 26 जून को शुरू होगी। वहीं मतदान तीन जुलाई को होगा। उसी दिन परिणाम आने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव का कार्यक्रम मंगलवार को ही जारी कर दिया गया था। इसी क्रम में डीएम ने अधिसूचना जारी की। जिले में कुल 84 जिला पंचायत सदस्य हैं। सभी निर्वाचित सदस्यों की सूची भी बुधवार को फाइनल कर चस्पा कर दी गई। सूची कलक्ट्रेट के अलावा जिला पंचायत भवन तथा अन्य संबंधित कार्यालय पर लगाई गई है। इसके अलावा डाक के माध्यम से भी सदस्यों को चुनाव से अवगत कराया जाएगा।