फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गंगा समेत 10 नदियों की निर्मलता पर होगा काम

Sat, 18 Dec 2021 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

संगम पर नदी महोत्सव में जस शक्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए संतों-भक्तों का किया आह्वान।
विज्ञापन
Prayagraj News : गंगा। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेत पर मां गंगा की आकृति उकेरने के साथ संगम तट की सफाई के लिए श्रमदान कर शनिवार को नदी महोत्सव में निर्मलीकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान संतों, भक्तों और तीर्थपुरोहितों का आह्वान किया गया कि वह फूलमाला हो या प्लास्टिक की थैलियां, गंगा में किसी भी तरह की गंदगी न जाने दें। जीनवदायिनी गंगा की निर्मलता के लिए जन सहभाहिगता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन


संगम तट पर नदी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जल शक्ति मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के संयुक्त सचिव संजय अवस्थी ने पावन गंगा को निर्मल बनाए रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। संयुक्त सचिव ने बताया कि गंगा के अलावा 10 अन्य नदियों के संरक्षण, संवर्धन की भी योजना तैयार की गई है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। संयुक्त सचिव ने महोत्सव में आए लोगों का आह्वान किया कि वे नदियों और विभिन्न जलश्रोतों का एक संसाधन के रूप में इस तरह इस्तेमाल करें कि गंदगी न फैलने पाए।

साथ ही गंगा और सहायक नदियों की जैव विविधता भी प्रभावित न हो और जलीय जीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके बाद उन्होंने लेटे हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक एन रविंद्रा, वन संरक्षक बीआर अहिरवार, प्रभागीय निदेशक रमेश चंद्र, उप प्रभागीय वनाधिकारी संजय शर्मा, इविवि के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. एनबी सिंह, डॉ डीएन झा,राजेश शर्मा, डॉ. सीताराम टैगोर, डॉ सुनील सिंह, अथर्वराज, नेहरू युवा केंद्र की कुमारी आयशा सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गंगा टास्क फोर्स के जवान और गंगा प्रहरी मौजूद थे। इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कला के छात्रों की ओर से गंगा की जैव विविधता को दर्शाने वाले जल जीवों का सैंड आर्ट के जरिए प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें