फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध-बादलों में दुबका सूरज, बढ़ी गलन

विज्ञापन
Prayagraj winter news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
मौसमी उठापटक में पारा चढ़ा, ठंड बढ़ी
विज्ञापन

इस सप्ताह बारिश, ओलावृष्टि के आसार
प्रयागराज। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने फिर करवट बदली। मौसमी उठापटक से मंगलवार को सर्द हवाओं के चलने से लोग ठिठुरे। ठंड वाली गलन परेशानी का कारण बनी। दोपहर बाद धुंध और बादलों के बीच सूरज के दुबकने से धूप कमजोर रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस सप्ताह बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। बुधवार दोपहर बाद बदरी छाएगी और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। तेज सर्द हवाएं चलीं। करीब दस बजे निकली धूप ने कुछ राहत दी लेकिन दो बजे से आसमान में बादलों की धमाचकौड़ी में सूरज दुबक गया। अचानक बादलों के साथ छाई धुंध के साथ बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। गलन बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके रहे ।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ वहीं न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री छलांग लगाकर 11.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। खास यह रहा कि कई दिन बाद चली सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम स्तर पर रहा। अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 68 प्रतिशत रही। हवा 4 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। रात 12 बजे से सुबह तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक ठंड अभी सताएगी। बुधवार से रविवार तक बारिश के आसार बने हैं। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस मौसमी बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग ने भी अगले चार दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें