फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया के हत्यारोपी भाई पर पुलिस मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज में विरोधियों को फंसाने के लिए महिला का कत्ल के आरोपी पर पुलिस मेहरबान है। चिह्नित भूमाफिया के भाई इस आरोपी को दो महीने बाद भी नहीं पकड़ा जा सका है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस गंभीर भी नहीं दिख रही क्योंकि अब तक उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी नहीं जारी करा सकी है।
विज्ञापन

धूमनगंज के सिलना भीटी निवासी बेबी(40) की चार नवंबर की शाम गोली लगने से मौत हो गई थी। पति रईस ने पहले पुलिस को बताया कि मुंडेरा मंडी में बाइक से जाते वक्त ननकू व लाला ने गोली मारकर उसकी हत्या की। हालांकि जब पुलिस ने मृतका के पति, घटना के वक्त साथ मौजूद उसके रिश्तेदार शहबान व रईस के मालिक प्रॉपर्टी डीलर अशरफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रईस ने बताया कि वारदात मुंडेरा नहीं बल्कि उसके मालिक प्रॉपर्टी डीलर अशरफ के हरवारा स्थित घर पर हुई। गोली अशरफ के भाई अतहर ने एयरगन से चलाई। अशरफ के कहने पर ही उसने मुंडेरा मंडी में हत्या की कहानी गढ़ते हुए ननकू व लाला को फंसाने के लिए उनका नाम लिया। पुलिस ने मामले में हत्या व हत्या की साजिश रचने के आरोप में रईस, अशरफ व शहबान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन अतहर को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। मामले में लापरवाही को देखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि उसे पकड़ने के लिए पुलिस गंभीर ही नहीं है। दरअसल दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार करने के समुचित प्रयास नहीं किए हैं। यहां तक कि उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी भी नहीं दी है। मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए एक-दो दिनों में कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
चिह्नित भूमाफिया है भाई अशरफ
बता दें कि फरार अतहर का भाई हरवारा निवासी अशरफ का नाम चिह्नित भूमाफिया की सूची में शामिल है। उस पर जमीन कब्जाने के आरोप में कई मुकदमे दर्ज हैं और पिछले साल उसे क्राइम ब्रांच ने एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें