अगले वर्ष माघ मेले में काफी लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए विमानन कंपनियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज एयरपोर्ट से 20 दिसंबर के बाद कुछ नई उड़ानें शुरू हो सकती हैं।
अगले वर्ष माघ मेले में काफी लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए विमानन कंपनियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज एयरपोर्ट से 20 दिसंबर के बाद कुछ नई उड़ानें शुरू हो सकती हैं। मेला अवधि में प्रयागराज से नागपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और पुणे के लिए सीधी उड़ान शुरू होने की संभावना है। इस बीच एलाइंस एयर ने दिल्ली के लिए विमान सेवा का स्लॉट मांगा है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला का कहना है कि विमानों का घटना-बढ़ना यात्रियों की संख्या पर निर्भर करता है। माघ मेला के दौरान फिर से उड़ानों की संख्या बढ़ने की संभावना है। एलाइंस एयर ने दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष सांसद प्रवीण पटेल ने बताया कि इस संबंध में उड्डयन मंत्री से बात होगी। उम्मीद है कि 20 दिसंबर के बाद यहां से संचालित उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है।