फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज परिक्षेत्र को मिलेगी छह पिंक बस 

Mon, 20 May 2019 08:17 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
महिलाओं के लिए पिंक बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र को शीघ्र ही मुख्यालय की ओर से पिंक बसें मिल जाएंगी। मुख्यालय की ओर से परिक्षेत्र को कुल छह पिंक बसें दी जाने की तैयारी की गई है। पिछले दिनों ही प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पिंक बसों का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। 
विज्ञापन


दरअसल निर्भया फंड से रोडवेज ने महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की शुरूआत लखनऊ से की गई थी। अभी लखनऊ के आलमबाग से प्रतिदिन पांच पिंक बसें प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टेशन के लिए संचालित हो रही हैं। हालांकि ये सभी बसें आलमबाग डिपो की हैं। पिछले दिनों ही रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन मुख्यालय को पत्र लिखकर प्रयागराज के लिए पिंक बसों की डिमांड की है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज परिक्षेत्र को छह पिंक बसें शीघ्र ही मिल जाएंगी।

इनका संचालन लखनऊ, गोरखपुर एवं फैजाबाद के लिए होगा।इसके संचालन से  हर वर्ग की महिलाओं को फायदा तो होगा ही साथ ही बसों में महिला परिचालक होने से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार बस में लगा पैनिक बटन सुरक्षा का अलार्म होगा जिससे 100 नम्बर पुलिस का स्वत: डायल होकर कुछ ही देर में पुलिस सहायता के लिए पहुंचेगी। इसमें महिलाएं अपने परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ भी सफर कर सकती हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस बस स्टेशन की तर्ज पर जीरोरोड बस स्टेशन पर भी अब बसों के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। वर्तमान समय जीरोरोड डिपो से मिर्जापुर, रेनूकूट, शक्तिनगर, सोनभद्र, ओबरा, बांदा, चित्रकूट, महोबा, मऊ,  विंध्याचल आदि स्थानों के लिए बसों का संचालन होता है, लेकिन बसों के प्लेटफार्म न होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने वहां पांच प्लेटफार्म बनाने का निर्णय लिया है। बस स्टेशन पर बसों की समय सारिणी के लिए तीन एलसीडी भी लगाई जाएगी। एलसीडी में यहां से संचालित बसों की समय सारिणी प्रदर्शित होती रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें