फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश महाना बोले : पक्ष और विपक्ष से मिलकर बनता है मजबूत लोकतंत्र, देश की सबसे प्रगतिशील विधानसभा है यूपी

Fri, 18 Apr 2025 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह बड़े ही गर्व की बात है कि तीन साल के कार्यकाल में सिर्फ दो दिन ही सदन की कार्रवाई स्थगित हुई है। बाकी दिन विधानसभा की कार्रवाई सुचारू रूप से चली है।
विज्ञापन
सतीश महाना, अध्यक्ष विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह बड़े ही गर्व की बात है कि तीन साल के कार्यकाल में सिर्फ दो दिन ही सदन की कार्रवाई स्थगित हुई है। बाकी दिन विधानसभा की कार्रवाई सुचारू रूप से चली है। बड़ी संख्या में विधायकों ने हिस्सा लिया है। सरकार ने प्रभावी ढंग से जनता के हित के लिए और कल्याण के लिए जनता की बातें विधानसभा में रखी हैं। विपक्ष ने भी सकारात्मक भूमिका निभाई है और आलोचना भी की है। पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर लोकतंत्र का हिस्सा बनते हैं। सतीश महाना शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत कर यूपी के विधानसभा में हो रहे नवाचार के बारे में बताया।

विज्ञापन


विज्ञापन

पूरे देश के लिए उदाहरण बन गई उत्तर प्रदेश की विधानसभा : महाना

विगत तीन वर्ष के मेरे कार्यकाल में यूपी की विधानसभा देश के लिए उदाहरण बन चुकी है। तमाम देश और अन्य प्रदेशों के लोग यहां आते हैं। यहां की कार्रवाई को देखकर वह यूपी विधानसभा को एक मॉडल के रूप में लेते हैं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यह बातें शुक्रवार को सर्किट हाउस में कहीं। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने प्रयागराज पहुंचे सतीश महाना ने कहा कि तीन वर्षों में विधायकों की पारदर्शिता को लेकर काफी बदलाव किए गए हैं। हर विधायक को परोक्ष रूप से जनता के साथ जुड़ने का निर्देश दिया गया है। उनकी समस्याओं को सदन के बीच रखने के लिए कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताएं और उनकी समस्याओं का निदान हमारे लिए सर्वप्रथम है। सतीश महाना पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास भी गए। वहां उनके पुत्र और पूर्व महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी व बहु कविता यादव त्रिपाठी से उन्होंने मुलाकात की। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने संबंधी के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। इसके पूर्व सर्किट हाउस में उनका पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में डॉ. शैलेश पांडेय, राजेश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, रवि कुमार गया प्रसाद, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें