Prayagraj News : बीएसए ने स्कूल में रुककर कराई प्रार्थना।
- फोटो : प्रयागराज
दो शिक्षकों ने बताया कि वह मड़ाई में हैं व्यस्त
यहां की प्रधानाध्यापिका मधु विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक सुमन शर्मा, जया देवी, सुनीता गुप्ता को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसके बाद वह केशवापुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां भी शिक्षक अनुपस्थित मिले। करीब 8:30 बजे तक कोई शिक्षक नहीं आया था। स्कूल में 76 विद्यार्थी पंजीकृत थे लेकिन मात्र दस बच्चे ही स्कूल आए थे। बीएसए के सामने स्कूल पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि वह हाउसहोल्ड सर्वे करते हुए आ रही थीं, जबकि दो शिक्षकों ने कटाई मड़ाई में व्यस्तता की बात कही। इसके बाद मलावा खुर्द विद्यालय का निरीक्षण किया।
यहां शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय हाउसहोल्ड सर्वे का डाटा भरते मिले। इस पर बीएसए ने अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। अंदावा स्थित स्कूल के निरीक्षण में समय सारिणी का प्रयोग होते नहीं पाया गया। वहीं बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिन स्कूलों के शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षकों को निलंबित करने के साथ एडवर्स एंट्री भी दी जाएगी। वेतन रोकने व सर्विस ब्रेक की भी कार्रवाई संभव है।
Prayagraj News : स्कूटी से विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी।
- फोटो : प्रयागराज
एबीएसए और एआरपी प्रार्थना सभा में शामिल होंगे
बीएसए ने बताया कि जनपद के सभी एबीएसए को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र के किसी न किसी विद्यालय की प्रार्थनासभा में जरूर शामिल होंगे। वहां कुछ देर रुककर पठन पाठन की भी व्यवस्था देखेंगे। इसी तरह सभी एआरपी को भी अपने क्षेत्र के किसी विद्यालय में मौजूद रहना होगा।
... तो दूरदराज के स्कूलों का क्या होगा हाल
बीएसए बुधवार को स्कूटी से परिषदीय स्कूलों का हाल जानने पहुंचे। शहर से सटे ग्रामीण इलाके स्कूलों का जब यह हाल है तो यमुनापार और गंगापार के दूरदराज के परिषदीय स्कूलों का क्या हाल होगा। बुधवार को बीएसए के निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों की हकीकत सामने आ गई। दिनभर निरीक्षण की तस्वीर और खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।