पश्चिमी विछोभ की सकि्रयता से मौसम और सर्द हो रहा है। पछुआ हवाएं ठंड बढ़ाने में सहायक हो रही हैं। मंगलवार को पूर्वानुमान के मुताबिक रात ही नहीं दिन का तापमान भी कम दर्ज किया गया है।
पश्चिमी विछोभ की सकि्रयता से मौसम और सर्द हो रहा है। पछुआ हवाएं ठंड बढ़ाने में सहायक हो रही हैं। मंगलवार को पूर्वानुमान के मुताबिक रात ही नहीं दिन का तापमान भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। सुबह कोहरा घना फिर धुंध परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री के सापेक्ष 27.6 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 के सापेक्ष 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम रहा। हवाओं की गति सामान्य रही।
सुबह कोहरा फिर धुंध की वजह से टहलने वालों की दिक्कत हुई। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया कोहरा और धुंध से लोगों को राहत मिलती गई। शाम को करीब पांच बजे से ही धुंध हावी हो गई। रात पिछले दिनों की अपेक्षा ज्यादा सर्द रही। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक तापक्रम में कमी जारी रहेगी। मौसम अधिक सर्द होगा और तापमान में क्रमश: कमी संभावित है।